यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस की सारी गुटबाजी के पीछे CM कैंडिडेट पद का लालच तो नहीं! यहां समझें समीकरण
इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दूरभाष के माध्यम से दी गई है। जैसे ही विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना मिली, तो बिना देरी किए हुए स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची और ब्यास नदी के तट से लगभग सौ खाली टीके बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात निजी क्लीनिक चलाने वाले ने यह खाली सिरिंज उपयोग करने के बाद फेंक दी हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रोजी-रोटी छीन रहा कोरोना: फंदे से झूले दो लोग, एक था ड्राइवर- तो एक दुकानदार
इस बार में बीएमओ ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने वाले के खिलाफ नियमों के तहत अपराधिक लापरवाही की जवाबदेही तय की जाएगी। बता दें कि हमीरपुर जिला में बायो मेडिकल वेस्ट को उठाने के लिए प्राइवेट क्लीनिकों से पैसे लिए जाते हैं, जिसका टेंडर बायो मेडिकल कांगड़ा को दिया गया है. लेकिन चंद पैसे बचाने के लिए कोई बायो मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे फेंक कर चला गया।
यह भी पढ़ें: शुरू हो चुका है साल का पहला चंद्रगहण, यहां वीडियो में Live देखें आसमान का बदलता नजारा
बीएमओ सुजानपुर डॉ रमेश डोगरा ने मौके पर टीम सहित पहुंच कर बायो मेडिकल वेस्ट को उठाया और इसके सही निष्दान करने की बात कही। उन्होंने बताया कि यह वेस्ट बाकायदा बायो मेडिकल वेस्ट में भेजा जाता है और खुले में फेंकने पर कई बीमारियां पनपने का डर बना रहता है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks