हमीरपुर: कोरोना ने पहले पति की जान ली फिर दो दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम दिया। मामला हमीरपुर जिला अंतर्गत नादौन के साथ सटे बेला गांव का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गैंगरेप: कमरे में ले जाकर लूटी इज्जत, मारा भी; पुलिस ने किया अरेस्ट
मिली जानकारी के अनुसार बेला गांव निवासी चुन्नीलाल (88 वर्ष) कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका जांच रिपोर्ट निगेटिव भी आ गया था लेकिन वह फिर से पॉजिटिव आ गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। जहां दो दिन पूर्व शनिवार को उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डिनर के बाद वॉक पर गई महिला, बंदर देख हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान
पति के मौत का सदमा 75 वर्षीय पत्नी बर्दास्त नहीं कर सकी और सदमें की वजह से सोमवार को मौत हो गई। हालांकि, पति के पॉजिटिव आने के बाद वृद्धा रामप्यारी का कोविड जांच करवाया गया था और रिपोर्ट निगेटिव आया था। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सगे संबंधियों की उपस्थिति में कर दिया गया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks