हिमाचल में बेरहम कोरोना: चोट लगने पर आस्पताल आया बच्चा निकला पॉजिटिव, चली गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बेरहम कोरोना: चोट लगने पर आस्पताल आया बच्चा निकला पॉजिटिव, चली गई जान

नाहन। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच प्रदेश में लोगों की जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिरमौर जिले के नाहन से एक परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। 

खबर डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से जुड़ी हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में संगड़ाह उपमंडल के भुवाई के रहने वाले तीन वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया। चोट लगने पर मासूम को अस्पताल लाया गया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: एडमिनिस्ट्रेटिव, पुलिस सर्विस और तहसीलदार सहित कई पदों पर वैकेंसी, पढ़ें डिटेल्स

इसी बीच शिशु की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। लाजमी तौर पर चिकित्सकों ने शिशु को बचाने की भरसक कोशिश की होगी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। 

इसी बीच शिशु के निधन की सूचना प्रशासन को मिली तो तत्काल ही मासूम बच्चे के पार्थिव देह को घर तक पहुंचाने के लिए डेड बॉडी वाहन का इंतजाम कर दिया गया। शिशु के अंतिम संस्कार में कोविड-19 का प्रोटोकॉल फॉलो किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली प्रधान का गज़ब संघर्ष: डॉक्टर के लिए धरने पर बैठा; प्रशासन के छूटे छक्के- घंटे भर में भेजा

उधर कोविड मरीजों की डेड बॉडी को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था देख रहे जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने कहा कि उन्हें केवल बच्चे के निधन की सूचना मिली थी, निधन की वजह क्या रही, इस बारे में वह नहीं बता सकते। 

अलबत्ता उन्होंने जो फीडबैक लिया था, इसके मुताबिक चोट लगने की शिकायत पर बच्चे को अस्पताल में लाया गया था। उनका कहना था कि तुरंत ही शव को ले जाने की व्यवस्था कर दी गई थी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ