हिमाचल: खाई में समाई ऑल्टो, पिकअप ने राहगीरों को ठोंका; कुल 6 पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: खाई में समाई ऑल्टो, पिकअप ने राहगीरों को ठोंका; कुल 6 पहुंचे अस्पताल

सोलन/चंबा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू के बीच सूबे में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी कड़ी में सूबे के दो अलग-अलग जिलों से हादसों की खबर सामने आ रही है। 

पहला हादसा सूबे के चंबा जिले स्थित मंगला-कोलका मार्ग पर पुंदला के समीप पेश आया। जहां एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए है। हादसा रविवार को शाम के वक्त हुआ।

यह भी पढ़ें: हिमाचल अलर्ट: ब्लैक फंगस का एक और मरीज मिला, नाक में है संक्रमण- करना पड़ेगा अलग!

वहीं, दूसरा हादसा सोलन जिले में पेश आया। जहां भुड-मोरपिन मार्ग पर अकांवाली गांव के समीप एक पिकअप की चपेट में आने से तीन महिला कामगार समेत चार कामगार घायल हो गए। एक बच्चे के अचानक सड़क पर आने से यह हादसा हुआ। तो आइये एक-एक कर जानते दोनों हादसों के बारे में:- 

पुंदला के समीप आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त

मंगला-कोलका मार्ग पर पुंदला के समीप एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हुए है। हादसा रविवार को शाम के वक्त हुआ। गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं

हादसे में घायलों की पहचान सूरज कुमार (28) साल पुत्र देस राज गांव मंगला डाकघर मंगला व नीटू कुमार(24) पुत्र जैको राम गांव पुंदला डाकघर कुपाहड़ा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों मंगला से कोलका की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी पुंदला गांव के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानवता शर्मसार: कहीं चारपाई से नीचे उतारने के लिए नहीं आया कोई, कहीं डंडे से बांधा शव

गाड़ी गिरने की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायलों को तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के प्रयास शुरू किए। चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचे घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

पिकअप की चपेट में आने से चार लोग घायल

घायलों को पिकअप चालक बद्दी अस्पताल लाया। सहां से महिला की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार भुड-मोरपिन मार्ग पर यूपी के बदाऊं जिले की कामगार निशा, झारखंड की रेखा, विष्णु और जसोदा दिहाड़ी के बाद पैदल अपने कमरे अकांवाली जा रहे थे। जैसे वे अकांवाली गांव के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे इन लोगों को पीछे से टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान

टक्कर लगते ही चारों उछल कर सड़क के किनारे गिर गए जिससे सभी के चोटें आईं। विष्णु और जसोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पिकअप चालक राजेश बद्दी अस्पताल लाया जहां पर चारों घायलों का उपचार किया गया। 

जसोदा की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ