हिमाचल: 10वीं कक्षा के लाखों छात्र प्रमोट, 30 मई तक करवा लें दाखिला, जारी हुए निर्देश

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 10वीं कक्षा के लाखों छात्र प्रमोट, 30 मई तक करवा लें दाखिला, जारी हुए निर्देश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है। वहीं, इन छात्रों को किस तरह से मार्किंग देकर अगली कक्षा में भेजा जाएगा, इसकी रूप रेखा भी तय हो गई है। जिसके बाद अब इन 10 वीं कक्षा के छात्रों से जुडी एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ का सहारा बना जानलेवा; आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के 1।16 लाख विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा उपनिदेशकों को 30 मई तक 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोलऑन आधार पर 11वीं कक्षा में दाखिला देने को कहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टीचर ने पत्नी और मां पर किया तेज हथियार से अटैक, IGMC शिमला रेफर

इसके साथ ही स्कूल शिक्षा बोर्ड को 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थान 31 मई तक बंद रहेंगे। सरकार ने 12वीं कक्षा और कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाओं को आगामी आदेश तक निलंबित करने का फैसला भी लिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ