बताया गया कि वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसे देखा और इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: बुरी खबर: ब्लैक और व्हाइट के बाद येलो फंगस ने दी दस्तक, है दोनों से ज्यादा खतरनाक
शव के पांव और टांगों को जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचा दिया था। यह शव काफी पुराना होने से सड़ गया है। गले में युवक के कपड़ा बंधा हुआ है। व्यक्ति के जेब से मोबाइल और कुछ पैसे मिले है। मोबाइल फोन से इसके दो भाइयों का पता चला जो बद्दी में कार्य करते थे। उन्होंने ही शव की पहचान राजा कुमार (19) निवासी बिहार जिला आरा और चतर गांव निवासी के रूप में की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से सबसे बड़े 'मतधारी' जिला परिषद् सदस्य हैं लापता! इलाके में बंटे पोस्टर, जड़े आरोप
वहीं, मृतक के भाइयों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। यह लाश बद्दी थाने से कुछ ही मीटर की दूरी पर मिली है। डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक ने फंदा लगाने की बात सामने आ रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks