शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की डेथ रेट में भी इजाफा देखने को मिला है। वहीं, कोरोना की बढ़ रही रफ़्तार के साथ ही साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन का दौर भी जारी है। लेकिन इस कोरोना वैक्सीन से जुड़े हुए कुछ हैरान करने वाले ताजा आंकड़े सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: पेंशनर्स को बड़ा तोहफा: अब 1 साल तक मिलेगी प्रोविजनल पेंशन की सुविधा
इन आंकड़ों के हिसाब से हिमाचल प्रदेश में बीते 16 दिन में कोरोना से 362 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विभाग के विश्लेषण के अनुसार राज्य में 14 अप्रैल, 2021 से 30 अप्रैल, 2021 तक कोविड महामारी से मरने वाले लोगों में से 67 लोग ऐसे है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। हालांकि 2 ऐसे लोग भी है, जिनकी मृत्यु वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू: SOP जारी- शराब दुकान बंद, इन लोगों को मिलगी छूट; जानें सबकुछ
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मौत के इन दोनों मामलों में एक व्यक्ति की मृत्यु वैक्सीन लगवाने के 4 दिन बाद, जबकि दूसरे व्यक्ति की मृत्यु वैक्सीन लेने के 16 दिन बाद हुई है।
इससे पता चलता है कि दोनों व्यक्ति टीकाकरण के बाद प्रभावी इम्यूनिटी विकसित होने से पहले ही कोरोना महामारी से संक्रमित हो गए। इससे यह भी पता चलता है कि टीकाकारण सीधे तौर पर कोविड से होने वाली मृत्यु दर को कम करने में मदद करता है।
कोरोना वैक्सीन के लिए भुगतान किया
प्रवक्ता ने कहा कि 18-45 वर्ष के आयु वर्ग के टीकाकरण को शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार के सिरम संस्थान को कोविशिल्ड वैक्सीन की 1,07,620 खुराकों की आपूर्ति के लिए 3.39 करोड़ रूपए का भुगतान कर दिया है, जिसकी आपूर्ति शीघ्र आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन प्राप्त होते ही 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अनपढ़ों जैसे ना लें फैसले, धारा 144 लागू करना कैबिनेट का अधिकार नहीं- सिंघा ने कहा कड़वा सच
उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग में टीकाकरण करवाने की उत्सुकता और भीड़भाड़ की संभावना को मध्यनजर रखते हुए सभी जिलों आम जनता की सुविधा के लिए शहरी कलस्टर में अधिक कोविड टीकाकरण केंद्र संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग शिमला, मंडी और धर्मशाला शहरों में प्राथमिकता वाले समूहों के लिए टीकाकरण स्थलों की सूची प्रकाशित करेगा। यह सूची वेबसाइट www.nrhmhp.gov.in पर भी देखी जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks