हिमाचल: बिना पास-बिना कोविड रिपोर्ट घूमने आए थे 7 पर्यटक, पुलिस ने किया अरेस्ट; FIR भी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बिना पास-बिना कोविड रिपोर्ट घूमने आए थे 7 पर्यटक, पुलिस ने किया अरेस्ट; FIR भी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच पूरे सूबे में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगा हुआ है। इस दौरान सूबे के बाहर से आने वाले लोगों के लिए कर्फ्यू पास और और कोविड रिपोर्ट को अनिवार्य कर के रखा गया है। लेकिन बाहरी राज्यों से आना वाले पर्यटकों को शायद यह बात समझ नहीं आ रही है। 

शायद इसी वजह से ये लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदेश के भीतर दाखिल हो रहे हैं। ऐसे ही कुछ पर्यटकों को सबक सिखया है हिमाचल प्रदेश पुलिस ने। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नौकरी: 10वीं पास के लिए 50 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं 4 दिन

ताजा मामला कुल्लू जिले से सामने आया है, जहां पर भुंतर पुलिस ने शुक्रवार को दो पर्यटक वाहनों में आ रहे सात सैलानियों को गिरफ्तार किया है। ये पर्यटक बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट और बिना कोविड ई-पास के राज्य में प्रवेश कर गए थे। ये पर्यटक दिल्ली और हरियाणा से दो अलग-अलग वाहनों में आए थे और मनाली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ई-पास के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना जरूरी है। इन पर्यटकों के पास ने तो पास था और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट। एसपी ने कहा कि पुलिस ने भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ