दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के अलावा सहारनपुर के एक बिल्डर ने भी चांद पर प्लॉट लिया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के एक परिवार ने अपने बच्चे की हसरत पूरी करने के लिए चांद पर जमीन खरीद ली है।
यह भी पढ़ें: IGMC के बुरे हाल, बचा है सिर्फ 50 यूनिट ब्लड, रोजाना 40 यूनिट की है खपत
यह तोहफा बच्चे को उसके सातवें जन्मदिन पर बुधवार को दिया गया। अमेरिका की एक एजेंसी से करीब साढे तीन लाख रूपए में चार एकड़ का प्लॉट चांद पर खरीदा है। सात वर्षीय गिरीक के पिता संजू कपूर ने बताया कि उनका बेटा बड़ा होकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है। इसी सपने को पूरा करने और उसका मनोबल को बढ़ाने के लिए चांद पर जमीन खरीदी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस फिर दो फाड़: इस बार विधायकों में फूट, गाड़ियों में झंडी के फैसले पर बंटी कांग्रेस
उन्होंने बताया कि अमेरिका की एक संस्था चांद पर जमीन खरीदने को प्लॉट मुहैया करवाती है। अमेरिका की एजेंसी ने भी चांद पर जमीन खरीदने संबंधी दस्तावेज भेज दिए हैं। गिरीक कपूर की माता वंदना कपूर ने बताया कि इससे पहले भी अमेरिका की संस्था के माध्यम से लोग चांद पर जमीन खरीद चुके हैं। परिवार ने चांद पर दो अलग-अलग जगह पर दो-दो एकड़ के प्लॉट लिए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा रिफाइंड: 57 रूपए महंगा सरसों तेल बेचेगी सरकार
दस्तावेजों के अनुसार एक प्लॉट बे साइड व दूसरा प्लॉट लेक ऑफ ड्रीम पर खरीदा है। संजू कपूर बड़े व्यवसायी परिवार से संबंध रखते हैं। उनके बेटे का सपना चांद पर जाने का है। इस सपने को पंख लगाने के लिए ही गिरीक के सातवें जन्मदिन पर उसके माता पिता ने चांद पर जमीन खरीदकर यह तोहफा दिया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks