हिमाचल: शॉर्ट सर्किट से ईंट भट्ठे के मजदूर को लगा करंट, नहीं सह पाया झटका-टूट गई सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: शॉर्ट सर्किट से ईंट भट्ठे के मजदूर को लगा करंट, नहीं सह पाया झटका-टूट गई सांसें

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बीते कल एक दर्दनाक हादसा पेश आया। मैहतपुर बसदेहड़ा स्थित एक ईंट भट्ठा में 30 वर्षीय कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी गई हो। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 दिन अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

बताया गया कि रोजाना की तरह कामगार रविवार सुबह ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर चलाते समय शार्ट सर्किट के चलते करंट की चपेट में आ गया। हादसे में मजूदर की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

मृतक की पहचान मिंटू कुमार पुत्र ओमकार निवासी शाहपुर, यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिंटू दो माह पहले ही काम के सिलसिले में यूपी से ऊना पहुंचा था और ईंट भट्ठे पर ही रहता था। हादसे की पुष्टि एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने की है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ