घायल शख्स मृतक का बेटा बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की ये 45 वर्षीय महिला चल रही है लापता: आपका एक शेयर करेगा ढूंढने में मदद
बताया जा रहा है कि पंजाब नबंर का यह ट्रक लेह सामान छोड़कर वापस लौट रहा था कि दारचा में आलूबाडी के पास यह ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में दो लोग सवार थे, जिसमें एक की मौत हो गई है।
एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि घटना में जसवंत सिंह गांव (रंधावा ,गुरदासपुर) की मौत हो गई है, जबकि घटना में 18 वर्षीय कणप्रीत सिंह घायल हो गया है। एसपी ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुट गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks