हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 2 हफ्ते पहले दूल्हा बना था CRPF जवान, अचानक गई जान; दुल्हन पर टूटा दूखों का पहाड़


कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप का दिल एक बार के लिए जरूर दुख जाएगा। यहां 14 दिन पहले अपनी नई नवेली दुल्हन ब्याह कर लाए CRPF के जवान की अचानक से मौत हो गई। वहीं, दो हफ्ते पहले सुहाग का जोड़ा पहन कर घर आई दुल्हन के हाथों की अभी महंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: देर रात दोस्तों के साथ छत पर बैठ किया नशा, सुबह कमरे में लटका हुआ मिला युवक

यह मामला हिमाचल के उपमंडल इंदौरा की पंचायत अटाहड़ा से सामने आया है। बताया गया कि सीआरपीएफ के 24 वर्षीय जवान साहिल कुमार की बीती रात को घर में अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते परिजन उसे सिविल अस्पताल गंगथ ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक़ साहिल 2018 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे और इन दिनों जम्मू में सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

वहीं, 7 मई को उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि साहिल की शुक्रवार को छुट्टी खत्म हो गई थी और वह जम्मू स्थित यूनिट में सेवा देने के लिए जा रहे थे। उनकी रवानगी से पहले लखनपुर में साहिल का कोरोना टेस्ट भी हुआ, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए, लेकिन इसी बीच लखनपुर में उच्चाधिकारियों ने उसे सूचित किया कि उसकी छुट्टी बढ़ा दी गई है, जिसके चलते वह घर लौट आया। 

यह भी पढ़ें: कंगना का 'रेपिस्ट' बॉडीगार्ड निकला नशेड़ी: सेक्स से पहले लेता था ड्रग्स, पीड़िता की सखी का खुलासा

इस बीच शुक्रवार देर रात सांस की दिक्कत होने लगी तो स्वजन सिविल अस्पताल गंगथ ले गए। इस दौरान सैनिक ने दम तोड़ दिया। जिस घर में कुछ दिन पहले उनके घर में खुशियों का माहौल था, वहां सन्नाटा छा गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। वहीं पुलिस थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौत के क्या कारण रहेए यह रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ