हिमाचल: प्राइवेट बसों के बाद अब खड़ी हो सकती हैं HRTC बसें, ये रूट तो रुक भी गए

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: प्राइवेट बसों के बाद अब खड़ी हो सकती हैं HRTC बसें, ये रूट तो रुक भी गए

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर एक तरफ जहां अपनी मांगों को लेकर प्राइवेट बस संचालकों ने हड़ताल कर रखी है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि प्राइवेट बसें खड़ी होने के बाद एचआरटीसी की बसें भी खड़ी हो सकती हैं। 

ऐसे में एक बार फिर परिवहन सेवाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि, आज होने वाली कैबिनेट बैठक से प्राइवेट बस संचालकों को सरकार की तरफ से थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद जरूर है। 

क्यों रुक जाएंगे, HRTC बसों के पहिए 

बतौर रिपोर्ट्स, एचआरटीसी के चालक-परिचालक वेतन समय पर न मिलने से निगम प्रबंधन व सरकार से नाराज हैं और इस नाराजगी के बीच निगम चालकों-परिचालकों ने निगम प्रबंधन को चेताया है कि यदि अप्रैल माह का वेतन निगम प्रबंधन ने समय पर जारी नहीं किया तो वे ऐसे में अपना काम बंद कर देंगे और बसें नहीं चलाएंगे।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट से पहले सर्वदलीय बैठक जारी: लॉकडाउन के फैसले पर टिकी हैं सबकी निगाहें

चालकों-परिचालकों का कहना है कि 4 मई हो गई है लेकिन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। चालकों ने कहा कि निगम के पास चालकों व परिचालकों का करोड़ों रुपए की राशि का रात्रि व ओवरटाइम भत्ता है। 

इसके अतिरिक्त डीए भी लेने को है लेकिन इस राशि की मांग वे निगम से अभी नहीं कर रहे हैं। चालक-परिचालक प्रदेश के अन्य विभागों, बोर्ड व निगम के कर्मचारियों की तरह पहली तारीख को वेतन दिए जाने की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद BJP चीफ सुरेश कश्यप हुए कोरोना पॉजिटिव

चालकों-परिचालकों ने निगम प्रबंधन को चेतावनी दी और मांग की कि हर माह 1 से 5 तारीख के बीच कर्मचारियों को वेतन जारी करे नहीं तो बसें चलाना बंद कर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन व प्रदेश सरकार की होगी। 

ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक निगम के चालक और 2 परिचालकों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में सरकार इन कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे, जिसकी सरकार ने कोरोना योद्धा घोषित करने पर घोषणा की थी।

हरियाणा से मनाली, कांगड़ा व शिमला की बस सर्विस बंद

कोरोना महामारी का असर उद्योग, धंधों के साथ-साथ हरियाणा रोडवेज पर भी दिखने लगा है। सवारी न मिलने के कारण रोडवेज ने यमुनानगर हिमाचल प्रदेश के मनाली, कांगड़ा व शिमला जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन लगा है। इसलिए यह बसें भविष्य में कब तक चलेंगी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। तीनों जगहों से बसें बंद होने से रोडवेज की आमदनी पर जरूर असर पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ