यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं
इसलिए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि नाक में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज बीते कल सोलन में उपचार के लिए आया था। यहां पर मरीज को ईएनटी विशेषज्ञों ने देखा और उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर कर दिया। इस मरीज को आंख लाल होने और चेहरे पर सूजन की समस्या थी। सोमवार को मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा।
टांडा में हुई सर्जरी, संक्रमण वाले हिस्से को शरीर से अलग किए
इसके अलावा हमीरपुर की ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला मरीज की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही आगामी उपचार शुरू होगा। आईजीएमसी के एमएस डॉ। जनक राज ने बताया कि अस्पताल में इस बीमारी से पीड़ित तीन मरीज दाखिल हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। वहीं, कांगड़ा जिला स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को सामने आए ब्लैक फंगस के दोनों मरीजों की रविवार को सर्जरी की गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान
अस्पताल के एमएस डॉ। सुशील शर्मा ने बताया कि दोनों मरीजों की सर्जरी के दौरान संक्रमण वाले हिस्से को शरीर से अलग कर दिया गया है। अब उनको दवाइयां दी जा रही हैं। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उन्हें कोविड वार्ड में ही रखा गया है। एमएस ने बताया कि ब्लैक फंगस संक्रमण की बीमारी नहीं है, इसलिए कोविड वार्ड मे भर्ती अन्य कोरोना मरीजों को इससे खतरा नहीं है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks