यह भी पढ़ें: हिमाचल के इन चार जिलों में आज होगी बारिश! जानें कबतक बिगड़ा रहेगा मौसम
बैठक के बाद सरकार की तरफ से पक्ष आया कि विपक्ष के सुझावों पर कैबिनेट में चर्चा करेंगे। विपक्ष ने कहा,सरकार जो भी निर्णय लेती है,हम सरकार के साथ खड़े हैं। वहीं, इस बैठक के दौरान सरकार ने अपने तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे में विपक्षी नेताओं को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक संपन्न-कैबिनेट शुरू, विपक्ष के नेता बोले- लॉकडाउन लगाओ
सीएम ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 53 मीट्रिक टन थी जिसमें आईएनओएक्स सोलन से 15 मीट्रिक टन राज्य कोटा भी शामिल है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से राज्य का कोटा 30 मीट्रिक टन तक बढ़ाने का आग्रह किया है।
वर्तमान में राज्य में नौ स्थानों पर ऑक्सीजन सिलिंडर फिलिंग की जा रही है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला, जोनल अस्पताल धर्मशाला और लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पीएसए प्लांट लगाए गए हैं।
यहां जानें क्या बोल गए सिंघा
वहीं, बैठक में मौजूद माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता के मसलों को बैठक में रखा गया है। कोविड को हराने के जनता की भागीदारी होना आवश्यक है। कोविड से बचने के लिए एंटीबाडी बनना आवश्यक है। एंटीबॉडी वैक्सीन से बनेगी लेकिन वैक्सीन की कमी चल रही है। लॉकडाउन पर सिंघा ने कहा कि सरकार को कंटेंमेंट जोन बनाने चाहिए। लेकिन कंटेंमेंट जोन बनाने के बाद भी सख्ती से अमल नहीं हो रहा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks