हिमाचल: स्थगित हो गई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने की लॉकडाउन की सिफारिश; अंतिम फैसला कल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: स्थगित हो गई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने की लॉकडाउन की सिफारिश; अंतिम फैसला कल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच स्थित वक्त बीतने के साथ ही साथ काफी गंभीर होती जा रही है। इस सब के बीच कल यानी 5 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक से पहले सूबे के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जाना था। लेकिन चंबा के बाद कांगड़ा के दौरे पर गए सीएम जयराम ठाकुर वापस नहीं लौट सके जिसकी वजह से इस बैठक को स्थगित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना ड्राइवर की वैन का सुसाइड जंप, 200 फीट से छलांग मार नीचे छत पर पहुंची

राज्य में लॉकडाउन लगाने को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री क्या एजेंडा रखते हैं, इसके बाद ही कोई राय रखेंगे। वहीं, उनसे जब ये पूछा गया कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने लॉकडाउन की मांग की है तो इस पर अग्निहोत्री ने बताया कि वो सर्वदलीय बैठक के एजेंडे का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर आई महिला खुद पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई माचिस, भतीजा भी झुलसा

अग्निहोत्री ने आगे कहा कि ये लड़ाई मानवता को लेकर है, इसमें सरकार को विपक्ष का जो भी सकारात्मक सहयोग चाहिए होगा, वो प्रदान किया जाएगा। अग्निहोत्री ने सूबे में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों और दर्जनों मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महामारी की मृत्यु दर की तुलना में हिमाचल की अधिक दर है। इसके अलावा राष्ट्र की तुलना में रिकवरी रेट भी कम है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: गेंहू काटने के दौरान भिड़ गया दो बहनों का परिवार, चार पहुंचे अस्पताल

गौरतलब है कि अग्निहोत्री और कांग्रेस चीफ के पिछले बयानों से काफी हद तक ये साफ हो गया है कि कांग्रेस प्रदेश में लॉकडाउन के पक्ष में है। वहीं, आज सर्वदलीय बैठक के स्थगित हो जाने के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब कल बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई सारे मसलों पर अंतिम फैसला हो सकेगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक से पहले ही बोले राठौर- 'लॉकडाउन के सिवा और कोई चारा ही नहीं बचा'

मंगलवार शाम को पांच बजे प्रस्तावित बैठक के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, माकपा विधायक राकेश सिंघा व अन्य विधायक पीटरहॉफ पहुंचे थे। इस दौरान सीएम जयराम की गैर मौजूदगी में सुरेश भारद्वाज ने ही प्रदेश में कोविड की स्थिति और सरकार की ओर से इससे बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना को लेकर प्रस्तुति भी दी गई। 

सरकार के डाटा का मूल्यांकन करने के बाद देंगे राय : सिंघा

माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों और बढ़ते मामलों को लेकर बेसिक डाटा उपलब्ध करवाया गया है। इस पर मंथन करने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दोबारा होने वाली सर्वदलीय बैठक में अपनी बात रखी जाएगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 बीघा जमीन पर बो रखे थे अफीम के लाखों पौधे; पुलिस को उखाड़ने में लग गए 21 घंटे

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से सोचा जाएगा कि किस प्रकार कोरोना संक्रमण से बचना है और किस प्रकार जीवन भी चलाए रखना है। विधायक सिंघा ने कहा कि एक सहमति बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ