एक महिला उसे गाड़ी में बैठा कर कहीं ले गई है
इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहित की धारा 363 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है तथा 6 मई दोपहर बाद से लापता हो गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 81 वर्षीय बुजुर्ग को लगा दिया 10 लाख का चूना; ATM अपग्रेड के नाम पर धोखाधड़ी
शिकायत में कहा गया है कि बेटी को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। मां का कहना है कि आज उसकी बेटी के साथ बात हुई। तो उसने बताया कि एक महिला उसे गाड़ी में बैठा कर कहीं ले गई है। यह महिला उसके साथ कुछ भी कर सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश के बीच 24 वर्षीय पर गिरी आसमानी बिजली, टूटी जीवन की डोर
अपहृत हुई लड़की की मां की मानें तो उसकी बेटी की जान खतरे में है। पुलिस को दी शिकायत में उक्त महिला के नाम का भी जिक्र किया गया है। जानकारी के अनुसार इस महिला ने नाबालिग लड़की की किसी युवक के साथ शादी करवा दी है। जो कि एक आपराधिक मामला है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में भगवान के घर में चोरी: साफ़ कर दिया गल्ला-तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि लड़की की तलाश में टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही सारे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks