देवभूमि में भगवान के घर में चोरी: साफ़ कर दिया गल्ला-तलाश में जुटी पुलिस

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

देवभूमि में भगवान के घर में चोरी: साफ़ कर दिया गल्ला-तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से भगवान् के घर में चोरी करने की वारदात सामने आई है। जिले के स्वारघाट के समीप ग्राम पंचायत री के अंतिम छोर पर बने महाकाली माता मंदिर तीयून खास में चोरों ने माता के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: हवा में उड़ा फिर मकान की छत पर गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, तस्वीरें वायरल

महाकाली माता मंदिर कमेटी के प्रधान कर्म सिंह ठाकुर ने इस चोरी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह जब मन्दिर के पुजारी व कमेटी के सचिव रमेश चंद ठाकुर पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा पाया गया। 

अंदर रखे गए गल्ले का ताला भी टूटा पाया गया। इसके बाद उन्होंने इस वारदात की जानकारी  ग्राम पंचायत प्रधान व पुलिस थाना स्वारघाट को दी गई। 

जानें क्या-क्या हुआ मंदिर से चोरी, खराब पड़ा था CCTV 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि गल्ले में एक माह का चढ़ावा था जो लगभग 50 से 60 हजार रुपए तक हो सकता है। 


इससे पहले भी एक बार चोरों ने इस मंदिर में वारदात को अंजाम देते हुए गल्ला, पीतल की सात ब्लटोहियां तथा 150 के करीब कंबल व रजाईयां साथ ले गए थे। इस बार चोरों ने गल्ले पर हाथ साफ किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल से सिर्फ तीन घंटे खुलेंगी दुकानें, टामिंग हुई फिक्स- जानें सभी जिलों का हाल

चोरी की पहली वारदात के बाद मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन गत दिनों हुई बरसात में आकाशीय बिजली गिरने से सारा सिस्टम खराब हो गया है अन्यथा चोर पकड़ने में आसानी हो सकती थी। मंदिर प्रबंधन कमिटी ने पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहराई से जांच की जाए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ