शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा अपडेट के अनुसार सूबे के सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। वहीँ, इस मामले में हैरान करने वाली सुरेश कश्यप कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। बीते 27 अप्रैल को सिरमौर जिले के नाहन में उन्होंने ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्थगित हो गई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने की लॉकडाउन की सिफारिश; अंतिम फैसला कल
वहीँ, आज से चार दिन पहले वे सीएम जयराम ठाकुर के साथ भी मौजूद थे। कश्यप ने सीएम जयराम के साथ सिरमौर में कोविड-19 समीक्षा के दृष्टिगत डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य,कोविड सेन्टर,इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया था।
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी कोविड़-19 की जाँच कराई, जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। चिंता ना करे...
Posted by Suresh Kashyap on Tuesday, 4 May 2021
हालांकि सीएम जयराम पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रिकवर भी हो चुके हैं। आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी कोविड़-19 की जाँच कराई, जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
यह भी पढ़ें: देवभूमि में रिश्ते तार-तार: दो बेटियों की आबरू लूटता था पिता, तीसरी पर डाली नजर तो खुली पोल
उन्होंने आगे लिखा कि चिंता ना करे मैं आप सभी की दुवाओं से जल्द स्वस्थ होकर आप सभी के बीच आऊंगा। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं। आप सभी के कुशल स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks