हिमाचल BJP नेता का ऑडियो वायरल: BMO को दी गाली, बोले- अस्‍पताल जला देंगे!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल BJP नेता का ऑडियो वायरल: BMO को दी गाली, बोले- अस्‍पताल जला देंगे!

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में जहां इस कोरोना काल के दौरान दिन रात लोगों की सेवा कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के का हर एक शख्स सम्‍मान कर रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक जनप्रत‍िनिधि की ओर से चिकित्‍सा अधिकारी के साथ अभद्र व्‍यवहार का ऑड‍ियो वायरल हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना संक्रमित की जान जाने के बाद देह मांगने लगे परिजन, हुआ हंगामा

जिला कांगड़ा के खंड स्वास्थ्य अधिकारी फतेहपुर डाक्‍टर आरके मेहता के साथ फतेहपुर के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कृपाल परमार के बीच मोबाइल फोन पर हुई बात का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में भाजपा नेता बीएमओ को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं व गाली ग्‍लौज भी हुआ है। वायरल ऑडियो में परमार राजा के तालाब स्थित एक निजी अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर की स्थिति के बारे में पूछ रहे थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लोग तो मान ही नहीं रहे: 60 लोगों को शादी में बुला लिया, पुलिस आई तो जोड़े हाथ

इसी बीच उन्होंने आपा खो दिया। उनका कहना था कि अस्पताल में कोविड मरीजों व सामान्य मरीजों के लिए अलग अलग स्टाफ की तैनाती नहीं की गई है, जबकि दोनों ही तरह की मरीजों के लिए एक ही स्टाफ है। इस पर बीएमओ का तर्क है कि उन्होंने एसडीएम के साथ जाकर अस्पताल का दौरा किया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का आत्मनिर्भर दूल्हा: ना बैंड-ना बाजा-ना बारात, खुद गाडी चलाकर गया और ले आया दुल्हनिया

अन्य मरीजों के लिए लिफ्ट की सुविधा है, जबकि कोविड मरीजों के लिए रैंप की व्यवस्था की गई है, फिर भी एक बार फिर से वह अस्पताल का दौरा कर आते हैं। उनके तर्क पर परमार भड़क उठे और कहा कि व्यवस्था सुधार लो, नहीं तो लोग आपका ऑफिस और अस्पताल जला देंगे।

बीएमओ ने डीसी कांगड़ा से की शिकायत

उधर बीएमओ फतेहपुर एवं नगरोटा सूरियां डाक्‍टर आरके मेहता ने कहा हम महामारी के खिलाफ पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। जिस अस्पताल की बात की जा रही है, वहां अलग-अलग डाक्टर्स हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि का यह व्यवहार निश्चित रूप से मनोबल गिराने वाला है। इसकी शिकायत उपायुक्त कांगड़ा को भेज दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ से लटकी मिली महिला, पीछे छोड़ गई 5 बेटियां; प्रताड़ित करता था पति!

बीजेपी नेता एवं पूर्व सांसद कृपाल परमार ने कहा कि उक्त अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। सामान्य व कोविड दोनों तरह के मरीजों के लिए एक ही स्टाफ है। गत दिनों फतेहपुर के एक व्यक्ति का इस अस्पताल में ऑपरेशन हुआ, जब वापस आया तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यहां अव्यवस्था रही है। लोग उनके पास आ रहे हैं। लोगों के कहे अनुसार ही इसी अव्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बीएमओ से इस तरह से बात की गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ