हमीरपुर। बीते कल हमारे संस्थान (न्यूज़ 4 हिमालायंस) द्वारा एक खबर चलाई थी कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में मक्कड़ पंचायत से प्रधान चुने गए राकेश शर्मा का कोरोना के चलते निधन हो गया। जिसके बाद अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
एक तो मृतक प्रधान सूबे के सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। वहीं, अब एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि ऑक्सीजन युक्त वेंटिलेटर न मिलने से प्रधान की जान गई है।
यह भी पढ़ें: बंगाल ने दोहराया हिमाचल का इतिहास, धूमल के नक्शे कदम पर ममता दीदी
मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच दिन पहले कोरोना होने पर राकेश शर्मा ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया, लेकिन शनिवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें कोविड केयर सेंटर हमीरपुर ले आए। यहां ऑक्सीजन पर रखा, लेकिन शाम तक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी।
कोविड केयर अस्पताल हमीरपुर में ऑक्सीजन युक्त वेंटिलेटर न मिलने से कोरोना संक्रमित बीजेपी नेता राकेश शर्मा की मौत हो गई। मृतक प्रधान वर्तमान में प्रदेश बीजेपी व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य भी थे।
यह भी पढ़ें: मौज कर दी: हिमाचली चचा निकले हैवी ड्राइवर, दो दिन में कोरोना को उठाकर पटका
वहीं, इस संबंध में जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर क चिकित्सी अधीक्षक डॉ रमेश चौहान ने बताया कि राकेश शर्मा को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उन्हें ऑक्सीजन भी दी गई। वेंटिलेटर के लिए ऑक्सीजन का फ्लो तेज चाहिए होता है, जो कि ऑक्सीजन प्लांट से सीधा पाइपलाइन से जुड़ता है। हमीरपुर में ऑक्सीजन प्लांट अभी तक चालू नहीं हुआ है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks