हिमाचल ब्रेकिंग: 500 मीटर नीचे नाले में जा गिरा टिप्पर, तीन लोग हुए लापता; तलाश जारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल ब्रेकिंग: 500 मीटर नीचे नाले में जा गिरा टिप्पर, तीन लोग हुए लापता; तलाश जारी

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा चंबा के तीसा क्षेत्र में पेश आया, जहां एक टिप्पर (एचपी-44/2894) नाले में गिर गया। इस टिप्पर में तीन लोग सवार थे, जो लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार ने दो HPS को किया इधर-उधर; एक IPS को अतिरिक्त कार्यभार

बताया गया कि बीते दिन गुरुवार को चालक गाड़ी को लेकर तरेला गया था। रात को चालक मालवाहक वाहन को खाली करवाने के बाइ बैरागढ़ में रूक गया तथा सुबह लौटते हुए यह हादसा पेश आया। 

अज्ञात कारणों के चलते वाहन पुल से करीब 500 मीटर नीचे तीसा नाले में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पेश आए इस हादसे में टिप्पर में ठेकेदार सहित तीन लोग थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सुहाग उजड़ने के 10 माह बाद फंदे से झूली महिला, बेटा बोला- दादा दादी करते थे प्रताड़ित

इन तीनों का अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है माना जा रहा तीनों नाले के तेज पानी में बह गए है। हादसे की सूचना मिलने के बार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और लापता तीनों लोगों की तलाश की जा रही है। 

पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण इन लोगों की तलाश करना चुनौती बना हुआ है। एसपी अरुल कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ