जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: कर्फ्यू के साथ सख्ती बढाने पर फैसला आज, और भी बहुत कुछ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट की बैठक शुरू: कर्फ्यू के साथ सख्ती बढाने पर फैसला आज, और भी बहुत कुछ

शिमला: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अध्यक्षता में चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कर्फ्यू को 25 से 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय सरकार ले सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्तुत किए तीन एजेंडे:

बता दें कि मंत्रिमंडल बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई । वहीं, प्रदेश में मरीजों की संख्या, आक्सीजन की उपलब्धता, होम आइसोलेशन में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रजेंटेशन के अतिरिक्त स्वास्थ्य महकमे के तरफ से दो अन्य एजेंडा आइटम आई हैं। सरकार के दूसरे विभागों से कोई एजेंडा नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को था कोरोना- पिता की चिता को आग देने PPE किट पहन पहुंचा शमशान

स्वास्थ्य विभाग के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग भी इस मौके पर एक अन्य प्रस्तुति देगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई में जून से किए जाने वाले बदलाव को मंजूरी मिल सकती है। हर घर पाठशाला कार्यक्रम का पार्ट-टू शुरू करने की शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली गई है। 

ऑनलाइन पढाई में भी होगा बड़ा बदलाव:

इसके तहत स्कूलों में एक सप्ताह में चार दिन नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई होगी। पांचवें दिन संशय दूर किए जाएंगे। छठे और सातवें दिन बीते चार दिनों में करवाई पढ़ाई के आधार पर व्हाट्सएप क्विज होंगे। हर विद्यार्थी के घर तक अब दो सप्ताह का शिक्षा से जुड़ा प्रिंट मैटेरियल भी पहुंचाया जाएगा। कोरोना के चलते शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई में सामने आई कुछ कमियों को दूर करने के लिए नया बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार नौकरी: 10वीं पास के लिए 50 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं 4 दिन

गौरतलब है कि वर्तमान में यह कोरोना कर्फ्यू 17 मई सुबह छह बजे तक है। कैबिनेट बैठक का मुख्य उद्देश्य कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों को कम करने के लिए रणनीति बनाने की है।

सभी मंत्री मौजूद, अधिकारी ऑनलाइन भी जुड़े:

वहीं, बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ । रामलाल मार्कंडेय, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ । राजीव सैजल, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू ने छीन ली जिंदगी- चंडीगढ़ के लिए पैदल ही चल पड़ा मजदूर, सड़क पर गिरा टूटा दम

बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, मुख्य मंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाषीश पांडा, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी मौजूद थे, जबकि वित्त विभाग देखने वाले अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना वर्चुअली ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ