वाह HP पुलिस वाह! स्कूटी पर सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई; काट दिया चालान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

वाह HP पुलिस वाह! स्कूटी पर सीट बेल्ट क्यों नहीं लगाई; काट दिया चालान

ऊना। हिमाचल प्रदेश पुलिस कई बार ऐसे कारनामे कर ही जाती है की वाह बोले बिना दिल मानता ही नहीं है। इस बार तारीफ़ करने वाला ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां पर गगरेट पुलिस ने स्कूटी पर सीट बेल्ट न लगाने पर राइडर का चालान कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे ने मां को खोया तो खोलकर रख दिया IGMC का कच्चा-चिटठा, बताया- तड़पते रहते हैं मरीज

गगरेट पुलिस द्वारा काटे गए चालान में स्पष्ट किया गया है कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना और पुलिस कर्मी द्वारा रोकने पर स्कूटी न रोकने के दोष पर चालान किया गया है। बता दें कि युवक एक मेडिकल स्टोर में कार्य करता है। इसी वजह से कोविड संकट के इस दौर में कर्फ्यू के दौरान भी मेडिकल स्टोर पर आता है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 300 मीटर गहरी खाई में जा समाई कार, उड़े परखच्चे- 5 लोग थे सवार

इसके अलावा पुलिस का ओवरस्पीड को लेकर किया गया चालान इस कारण भी गले नहीं उतर रहा, क्योंकि मुख्य बाजार से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ये दुकान है, ऐसे में यह समझ नहीं आ रहा कि इतनी कम दूरी में युवक ने स्कूटी को कैसे ओवरस्पीड कर भगा लिया। वहीं, इस मसले को लेकर पुलिस का दावा है कि मोबाइल एप्प से ये चालान काटा गया है, तो गलती की वजह से सीट बेल्ट का ऑप्शन क्लिक हो गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP में कितनी गर्मी: नेता जी ने नायब तसीलदार से की मारपीट; भड़का संघ

वहीं, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि आजकल चालान मोबाइल एप से होते है, तो जब ऑप्शन सेलेक्ट किए तो साथ मे सीट बेल्ट का ऑप्शन क्लिक हो गया होगा, लेकिन कोर्ट में इसे सही करके ही भेजा गया है। 

अब ऐसे में आगे की कार्रवाई जो भी हो, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि यह अपनी तरह का पहला मामला नहीं हैं। पहले भी सूबे के कई जिलों से इस तरह के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। इस वजह से प्रशासन को इस मसले को लेकर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ