हिमाचल: भारी बारिश के बीच अचानक से फटा बादल, हुआ काफी ज्यादा नुकसान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: भारी बारिश के बीच अचानक से फटा बादल, हुआ काफी ज्यादा नुकसान

चंबा। हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ा हुआ है और बीते कल सूबे के कई जिलों में बारिश भी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ाई खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर भारी बारिश के बीच बादल फटने की सूचना मिली है। बतौर रिपोर्ट्स, बादल फटने की ये घटना विकासखंड मैहला के ग्राम पंचायत कुनेड में सामने आई है। इससे भारी नुकसान होने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की फेसबुक Id से अपलोड कर दिया बच्चों वाला पोर्न, केस दर्ज

वहीं, इस प्राकृतिक आपदा के कारण चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग कलसूई के पास बाधित हो गया है। हालांकि, आज यानी मंगलवार सुबह के समय बादल फटने की इस घटना से किसी तरह के जानी नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इससे लोगों की फसलें जमीन सहित बह गई हैं। वहीं, कई लोगों के घरों में पानी घुसने की वजह से भी अच्छा खासा नुकसान हुआ है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10 मई तक बैंक खुलने-बंद होने के समय में हुआ बदलाव; विवि की क्लास में चलेगी ऑनलाइन

मिली जानकारी के मुताबिक़ चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग कलसूई के पास बाधित होने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। 


वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को रातभर मंडी, कांगड़ा जिले में भी जमकर बारिश हुई। वहीं, राजधानी शिमला में भी दिन के वक्त बारिश देखने को मिली थी, इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रेमडेसिवीर इंजेक्शन चोरी मामले में खुलासा, अस्पताल का कर्मी ही निकला चोर

मौसम विभाग द्वारा इस बात का अनुमान लगाया गया है कि आज भी मौसम खराब रहेगा। हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, शिमला,सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में छह और सात मई अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ