हिमाचल: कंडोम में चिट्टा छिपाकर ला रही थी महिला, पकड़ा गया लाखों का माल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कंडोम में चिट्टा छिपाकर ला रही थी महिला, पकड़ा गया लाखों का माल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। इस सब के बीच बीते कल खबर सामने आई कि एक विदेशी ड्रग डीलर को 206 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है। 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी- हिमाचल के शिक्षा विभाग ने 581 TGT को किया नियमित: पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, इस बात का पता चला है कि उक्त महिला कंडोम में छिपाकर चिट्टे के इस खेप को लेकर हिमाचल में एंट्री करने के प्रयास में थी। इससे पहले की वह अपने मंसूबों को कामयाब करने में सफल हो जाती हिमाचल पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला से पकडे गए नशे की कीमत बाजार में लाखों रूपए तक आंकी जा रही है। 

पुलिस के पकड़ने से पहले सोलन में दे चुकी थी सप्लाई!

पुलिस द्वारा इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कैमरून की रहने वाली 41 वर्षीय इस महिला ने पुलिस को करीब 8 घंटे तक खूब छकाया। ये महिला कंडोम में 206 ग्राम चिट्टा छुपा कर लाई थी। 

ये महिला दिल्ली से HRTC की बस में चिट्टा लेकर आई थी। परवाणु पहुंचने के बाद महिला ने अपने प्लान के मुताबिक लिफ्ट लेना शुरू किया। शिमला पहुंचने तक महिला ने कई बार अलग-अलग गाड़ियों से लिफ्ट ली। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक लाख मामलों के नजदीक आ खड़ा हुआ कोरोना, आज 37 की गई जान, जानें ब्यौरा

शिमला पुलिस का साईबर सेल इसकी लोकेशन को ट्रैक कर रहा था। महिला इतनी शातिर थी कि शिमला में जिसको सप्लाई देनी थी, उसको गाड़ी वालों के नंबर से फोन करती रही। 

एक बार सोलन पहुंचने के बाद महिला की लोकेशन वापस परवाणु की तरफ जाई हुई दिखी तो शिमला पुलिस ने सोलन पुलिस को सूचना देकर परवाणु में नाका लगा दिया था। कुछ समय बाद महिला शिमला की ओर वापस चल पड़ी। पुलिस को शक है कि सोलन क्षेत्र में महिला ने नशे की खेप पहुंचाई है।

30 स्थानीय लोगों के संपर्क में थी महिला, बड़े नेटवर्क की आशंका 

पुलिस द्वारा आगे बताया गया कि वापसी में भी इस महिला ने अप्पर शिमला के रहने वाले एक शख्स से लिफ्ट ली। इसके बाद जैसे ही महिला शोघी के आसपास पहुंची तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला से चिट्टे के अलावा 38 हजार 750 रूपए नकद भी पकड़े गए हैं। 

पकड़े जाने के बाद महिला कई तरह के नाटक करने लगी, कभी भाषा न आने बहाने बनाने लगी तो कभी परिवार का हवाला देने लगी, जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई तो महिला हिंदी में भी बोल पड़ी। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: शिमला लौटे वीरभद्र की बिगड़ी तबियत, IGMC में भर्ती- CM जयराम मिलने पहुंचे

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि ये महिला काफी समय से शिमला आ रही है। सोलन और शिमला के रहने वाले लगभग 30 स्थानीय लोगों के संपर्क में रही है। पुलिस अब उन लोगों की पहचान में जुट गई है। आशंका है कि इसका नेटवर्क भी काफी बड़ा हो सकता है। फिलहाल महिला तस्कर को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ