दरअसल, यहां पर उजागर हुए ताजा मामले में कुछ नशा तस्कर मेडिकल पास बनवाकर अपने इस घंधे से मुनाफा कमाने में जुटे हुए थे और प्रदेश के बाहर से सिंथेटिक नशे की खेप यहां पहुंचा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अफीम की सबसे बड़ी खेती का पर्दाफाश, 66 बीघा जमीन में मिले 15 लाख पौधे
स्थानीय पुलिस ने ऐसे ही दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया गया कि यहां पर एसआईयू टीम ने भराड़ी थाना के तहत तरघेल में कोविड कर्फ्यू उल्लंघन की जांच के दौरान कार में बैठे 2 लोगों से 208.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
दोनों के खिलाफ भराड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पकड़े गए नशे की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
मंडी के हैं आरोपी
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को एसआईयू टीम भराड़ी के तरघेल की तरफ गश्त कर रही थी। टीम कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक कार निकली तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोविड के बीच ब्लैक फंगस! जारी हुआ अलर्ट, आस-पड़ोस में फ़ैल चुका है
तलाशी के दौरान मंडी नंबर की कार से 208.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसे चालक सीट के पीछे की ओर चटाई के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक और उसका साथी कोविड पास बनवाकर दिल्ली गए थे। वहीं से यह दोनों वापस आ रहे थे।
कौन हैं आरोपी
आरोपियों की पहचान जिमी, ललित डोडववां भोजपुर, सुंदरनगर (मंडी) के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। इससे पहले, भी पास बनाकर नशा लाने के मामले कुल्लू में सामने आ चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks