जयराम कैबिनेट से पहले CM ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक: लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट से पहले CM ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक: लॉकडाउन लगाने पर हो सकता है फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के इस कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा तमाम सारी पाबंदियां लगाईं हैं। इस सब के बीच बीते कल खबर सामने आई कि आगामी 5 मई के दिन सीएम जयराम की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाना है। लेकिन इस कैबिनेट मीटिंग से ठीक पहले आज के दिन सीएम जयराम ठाकुर के बुलावे पर सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर में कीटनाशक का छिडकाव कर रहा शख्स खुद उसकी चपेट में आया, चली गई जान

शाम को पांच बजे यह बैठक पीटरहॉफ में होगी। बैठक में प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन लगाने से पहले प्रदेश सरकार विपक्षी दलों की राय लेना चाह रही है। सर्वदलीय बैठक का जिम्मा संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बादल फटने के बाद अब हिमस्खलन की खबर, बर्फ में दबा चालक ऐसे बचा

आज शाम पांच बजे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक के साथ निर्दलीय विधायक बैठक में कोविड हालतों पर चिंतन करेंगे। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी होनी है। इसमें कोरोना को लेकर कई बड़े फैसले होंगे। सर्वदलीय बैठक में लिए फैसलों पर कैबिनेट में मुहर लग सकती है। हालांकि सीएम जयराम पहले ही प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से इनकार कर चुके हैं पर कैबिनेट की इस बैठक में सरकार कुछ और बंदिशें लगा सकती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भारी बारिश के बीच 15 वर्षीय किशोर पर गिरी आसमानी बिजली, अस्पताल गया पर नहीं बचा

स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना वार्षिक परीक्षाओं के अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला भी कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा। वहीं निजी बस ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर जो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की हैए उस पर भी चर्चा होगी। शिक्षण संस्थानों को 10 मई के बाद भी बंद रखने का बैठक में फैसला होगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ