CM जयराम के गृह जिले के बुरे हाल: टेस्ट कराने वाला हर तीसरा शख्स निकल रहा पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम के गृह जिले के बुरे हाल: टेस्ट कराने वाला हर तीसरा शख्स निकल रहा पॉजिटिव

मंडी। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे के सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के हालात काफी बुरे होते नजर आ रहे हैं। अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो आपको देखने को मिलता है कि यहां टेस्ट करवाने वाला हर तीसरा शख्स पॉजिटिव पाया जा रहा है। इससे पहले टेस्ट करवाने वालों में से मात्र 13 प्रतिशत लोग ही पॉजिटिव मिल रहे थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

डीसी ने जताई मई माह में कोरोना की रफ़्तार तेज होने की आशंका 

अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह के आंकड़ों को जारी करते हुए डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मई महीने में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका है। उन्होंने आगे बताया कि संक्रमण की दर शहरी क्षेत्रों में घट रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह बढती हुई नजर आ रही है। पहले जहां शहरी क्षेत्र के अधिक लोग पॉजिटिव पाए जा रहे थे, वहीं अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अधिक संख्या में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। 

शहर से ज्यादा गांवों में तेज हुई कोरोना की रफ़्तार 

ताजा आंकड़ों के अनुसार शहर में 39 जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 61 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अप्रैल महीने की बात करें तो इस समयावधि में जिले से 4500 नए मामले सामने आए, जिनमें आधे से ज्यादा ठीक हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही युवक के पास से चिट्टा-चरस और 48 हजार कैश हुआ बरामद, हुआ अरेस्ट

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जिला के लोगों को भरोसा दिलाया है कि प्रशासन कोरोना की हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। इसके साथ ही उन्होंने जिले की जनता से आह्वाहन किया कि वे कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए कम से कम संख्या में घरों से बाहर निकलें और सावधानियां बरतें, तभी इस महामारी से पार पाया जा सकेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ