बता दें कि वायनाड से सांसद और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशव्यापी लॉक डाउन की मांग की थी। राठौर ने भी राहुल गांधी के मांग का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता प्रकट करते हुए इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के कांग्रेस नेता का कोरोना से निधन: अस्पताल ने कहा- 9.58 लाख चुकाओ, तब मिलेगी बॉडी
राठौर ने कहा कि कोरोना कि बढ़ते संक्रमण की वजह है कि केंद्र सरकार के पास कोविड मैनेजमेंट के लिए कोई देशव्यापी समान नीति नहीं है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए तुरंत ही कोई ठोस निर्णय ले। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ते संक्रमण को रोकने व इसकी चेन तोड़ने का अब एकमात्र विकल्प लॉक डाउन ही रह गया है,क्योंकि हर रोज इस महामारी से प्रभावित लोगों व मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
कांग्रेस सरकार के हर कदम के साथ:
कुलदीप राठौर ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाक़ात हुई थी। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को वचन दिया था कि कोविड मैनेजमेंट को लेकर सरकार द्वारा लिए जाने वाले हर कठोर कदम का कांग्रेस पार्टी समर्थन करेगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से यह अनुरोध भी किया था कि गरीब, मजदूर के साथ-साथ प्रवासी लोगों को किसी भी परेशानी से जूझना न पड़े और सरकार उनकी हर समस्या में मदद के लिए तत्पर रहे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 बीघा जमीन पर बो रखे थे अफीम के लाखों पौधे; पुलिस को उखाड़ने में लग गए 21 घंटे
गौरतलब है कि पिछ्ले दिनों देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के निर्णय को लेकर स्पष्ट किया था कि सभी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों की परिस्थिति के अनुसार लॉकडाउन को लेकर निर्णय लें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के तौर पर देखा जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks