हिमाचल कांग्रेस की सारी गुटबाजी के पीछे CM कैंडिडेट पद का लालच तो नहीं! यहां समझें समीकरण

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कांग्रेस की सारी गुटबाजी के पीछे CM कैंडिडेट पद का लालच तो नहीं! यहां समझें समीकरण

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे के राजनेताओं ने अभी से गोटियां बिखेरनी शुरू कर दी हैं। वहीं, पिचले चार सालों से सत्ता के सुख से दूर बैठी सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के भीतर से गुटबाजी होने की ख़बरें सामने आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक जून से मिलेगी कर्फ्यू में ढील: खुलेंगे व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान, CM जयराम ने दिलाया भरोसा

हाल ही में सूबे की जनता ने 6 बार सीएम रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह और पिछले विधानसभा चुनावों में सीएम पद के दावेदार रह चुके पूर्व मंत्री जीएस बाली के बीच हुए होर्डिंग विवाद को देखा है। वहीं, उससे पहले अपने बयानों को अदल बदल कर पूर्व सीएम वीरभद्र ने भी एक बार फिर से हिमाचल सीएम बनने की मंशा जताई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने इस बयान को वापस ले लिया था। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में समाई तेज रफ़्तार जीप, एक नहीं बचा-एक पहुंचा अस्पताल

वहीं, पिछले बार सीएम पद के उम्मीदवार रह चुके बाली के मन में एक बार फिर सीएम कैंडिडेट बनाने की मंशा भी जरूर होगी। ऐसे में एक तरफ जहां बाली आगे बढ़कर केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपनी बात साधने में जुटे हुए हैं। वहीं, हिमाचल कांग्रेस में भी धीरे धीरे उनके रोल को बीते कुछ दिनों से बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में कहीं ना कहीं यह साड़ी जंग सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर ही मानी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान नशे का कारोबार कर रही थीं दो महिलाएं, हुईं अरेस्ट

गौरतलब है कि दोनों नेता अपने मुंह से भले ही कुछ ना कहें लेकिन बाली और वीरभद्र सिंह के बीच दशकों से बने हुए छत्तीस के आंकड़े से सूबे की जनता भलीभांति वाकिफ है। वहीं, हालिया होर्डिंग विवाद ने कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच की अंतर्कलह को एक बार फिर से सबके सामने ला दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर के पास पीपल के पेड़ तले सोता था 'कबाड़ी'; आज उठाया तो थम चुकी थी सांसें

वहीं, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने इस पूरे विवाद पर खुद ही यू-टर्न लेते हुए कांग्रेस कार्यालय पर लगाने के लिए दूसरे होर्डिंग भेजे हैं, जिनमें वीरभद्र सिंह का फोटो तो है, पर उनके अपने फोटो से छोटा है। इधर बीते कल खबर यह भी सामने आई है कि बाली मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं, जिसने सूबे की राजनीतिक हलचल को और भी बढ़ा दिया है। सूत्रों की मानें तो वह हाईकमान के बडे़ नेताओं के संपर्क में हैं। मौजूदा घटनाक्रम को कांग्रेस में आगामी चुनाव के मद्देनजर नेतृत्व की जंग से जोड़ा जा रहा है।  

यह भी पढ़ें: शुरू हो चुका है साल का पहला चंद्रगहण, यहां वीडियो में Live देखें आसमान का बदलता नजारा

मंगलवार को पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि वह दिल्ली में जरूर हैं, पर इसी मसले पर गए हैं, ऐसा नहीं है। वह निजी काम से हैं। उन्होंने फोटो बदलवा दिए हैं। यह इतना बड़ा मामला नहीं था। कुछ लोगों को उनके और वीरभद्र सिंह के कई दशकों के अच्छे संबंध रास नहीं आ रहे हैं। वही इसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने तो इसलिए पोस्टर लगवाए कि बीजेपी भी लगा रही है तो वह भी लगवा देते हैं, इसमें सांसें हैं तो संसार है इस थीम को उठाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ