चार गाड़ियों को किया गया रवाना:
कोरोना किट में एक ऑक्सीमीटर, 10 एन 95 मास्क, हैंड सैनिटाइजर, पीपीई किट, डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीजन फ्लो मीटर और अन्य सामान होगा। हिमाचल के हर गांव में 50 कोरोना किट बांटी जाएगी।
यह भी पढ़ें: पूरे हिमाचल की निगाहें आज इस ऑपरेशन पर: IGMC में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला का होगा इलाज!
दरअसल, राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांगड़ा में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश कांग्रेस इस योजना की शुरुआत की है। उक्त बैठक में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कोरोना रिलीफ कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीएस बाली, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक आशा कुमारी मौजूद थे। कांगड़ा से प्रदेश भर के गांवों में राहत सामग्री की चार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।
जूनियर नड्डा भी सेवा भाव से पहुंचे हिमाचल:
गौरतलब है कि अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं और कोरोना महामारी की वजह से आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है। इन सबके बीच राज्य के दोनों प्रमुख पार्टियाँ आपदा को अवसर बनाने में जुटी हुई है। स्पष्ट है जो सबसे अधिक राहत और बचाव का काम कर जनता के दिलों तक पहुंचेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में उसी दल का वोट बैंक मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ से कांपा हिमाचल: कहीं मकानों की छतें उड़ीं, कहीं पेड़ ढेर- देखें तस्वीरें
इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपने बेटे हरीश नड्डा को बिलासपुर भेजा है। हरीश नड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा भी कि वह स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर जनता की अधिक से अधिक सेवा करने हिमाचल आए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में महंगी पड़ी धाम की थाली; शादी से पहले आ धमकी पुलिस-सिखाया सबक
वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी कोरोना काल में अनाथ हुए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हर महीने 2-2 हजार रुपये देने का ऐलान कर चुकी है। साथ ही 70 वर्ष से ऊपर वाले करीब 25 बुजुर्गों को कांग्रेस पार्टी अगले 10 साल तक हर महीने दो-दो हजार रुपये देने का ऐलान भी की है और अब कोरोना किट का वितरण की करने जा रही है। जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री व कोरोना रिलीफ कमेटी के अध्यक्ष जीएस बाली करेंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks