यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: सगी बहन बोली- मुझे छेड़ता है मेरा भाई, दर्ज हुई FIR
ताजा आदेशों के अनुसार सोमवार और शुक्रवार को पुस्तकों और स्टेशनरी की दुकानें भी खुल सकेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना कर्फ्यू को 31 मई, 2021 की सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है और इस संबंध में सभी छूट और प्रतिबंध पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंतरिक्ष यात्री बनाना चाहता है 7 वर्षीय बेटा, पिता ने अभी से दिला दी चांद पर जमीन
बकौल डीसी, कांगड़ा जिले में 28 मई से सभी पुस्तकों और स्टेशनरी की दुकानों को प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि उन्हें कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों की कड़ाई से अनुपालना करनी होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना पीड़ित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल पीपीई किट को खुले में फेंका, घबराए लोग
उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त जिला में प्रवासी और स्थानीय मजदूरों के रोजगार को देखते हुए हार्डवेयर की दुकानों को भी मंगलवार और शुक्रवार को प्रातः 8 से 11 बजे तक खुलने की अमुमति दी गई है ताकि लोग अपने निर्माण कार्य सुगमता के साथ करवा सकें और मजदूर वर्ग का रोजगार भी चलता रहे और उन्हें जिला से प्रवास भी न करना पड़े।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में राशन डिपो पर अब नहीं मिलेगा रिफाइंड: 57 रूपए महंगा सरसों तेल बेचेगी सरकार
डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि यह एक स्थापित तथ्य है कि कोविड-19 पॉजिटिव रोगी से दूसरे व्यक्ति में व्यक्तिगत संपर्क या हवा के माध्यम से बहुत तेज दर से फैलता है और इसलिए इसके प्रसार का मुकाबला करने के लिए व्यक्तिगत संपर्कों को कम करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि कोविड पॉजिटिव मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए और बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत व सामाजिक संपर्कों को कम करने के लिए जिला में कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस फिर दो फाड़: इस बार विधायकों में फूट, गाड़ियों में झंडी के फैसले पर बंटी कांग्रेस
डीसी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह देखने में आया कि घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे बच्चों को काफी तनाव का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को पहले ही कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को केवल 2 घंटे की ऑनलाईन पढ़ाई करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं जबकि छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए चार घंटे की अवधि तय की गई है। उन्होंने कहा कि इससे जहां छोटे बच्चे अपनी पढ़ाई भी कर सकेंगे वहीं घरों पर रहते हुए ही अपनी रूचि अनुसार अन्य गतिविधियों की तरफ भी ध्यान दे सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks