हिमाचल के गांवों में पांव पसार रहा कोरोना: हो रहे बड़े-बड़े विस्फोट, एक साथ दर्जनों हो रहे शिकार

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के गांवों में पांव पसार रहा कोरोना: हो रहे बड़े-बड़े विस्फोट, एक साथ दर्जनों हो रहे शिकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच अब इस गंभीर महामारी ने शहरों को छोड़कर गांवों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। इन गांवों में जाकर ये महामारी बड़े-बड़े विस्फोट कर रही है और दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। हालिया अपडेट के अनुसार, हिमाचल की राजधानी शिमला से सटे हलोम-धामी पंचायत के हलोग वार्ड में एकसाथ 19 मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल दंपति के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी: चोरी करने गए थे बेरोजगार युवक कर दिया क़त्ल

इसी तरह मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बाग में कोरोना विस्फोट हुआ है यहां एक साथ कोरोना के अधिक मामलों को देखते हुये पंचायत वार्ड नंबर पांच जटेहड़ सामने आए 55 कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए इसे तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: निर्दयी समाज- बेटे के अकेले कंधे ने उठाया चार का बोझ; मां को पहुंचाया शमशान

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को मंडी जिले के बलद्वाड़ा क्षेत्र में कोरोना जांच शिविर में 232 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। इसमें 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अकेले भरनाल पंचायत के गांव सढवाल में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शहरी तो संभल जाएंगे, गांवों का क्या होगा! 

वहीं, अब सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों ने प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। गौर रहे कि पुलिस प्रशासन शहर के लोगों को अपनी मौजूदगी का भय दिखाकर एक बार के लिए गाइडलाइन का पालन करने को मजबूर कर सकता है। लेकिन सूबे के दूरस्थ गांवों में जहां प्रशासन की मौजूदगी बेहद ही नाममात्र है वहां पर इस महामारी से पार कैसे पाया जाए, ये बात चिंता का विषय जरूर हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ