हिमाचल दंपति के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी: चोरी करने गए थे बेरोजगार युवक कर दिया क़त्ल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल दंपति के मर्डर केस की गुत्थी सुलझी: चोरी करने गए थे बेरोजगार युवक कर दिया क़त्ल

यमुनानगर/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिले स्थित पांवटा शिब से ताल्लुक रखने वाले बुजुर्ग दंपत्ति का कुछ दिनों पहले हरियाणा के यामुनानगर में क़त्ल हो गया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने इस मर्डर केस की गुथी को सुलझा लिया है। 

बुजुर्ग दंपत्ति के हत्या के आरोप में दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। दोनों युवक बेरोजगार बताए जा रहे हैं और उनका कहना है कि इसी के चलते वे घर में चोरी करने के लिए दाखिल हुए थे, जहां उनसे क़त्ल जैसा संगीन जुर्म हो गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल हफ्ते भर का मौसम: 16 तक तो बारिश होगी ही, 19 से फिर बिगड़ेगा मौसम

मिली जानकारी के मुताबिक़ स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी 75 वर्षीय स्नेहलता की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने की। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का राजफाश करते हुए दोनों आरोपितों गोमती गली निवासी रजत व इंद्रा कालोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खबर और शिकायत ने दिखाया असर- कांस्टेबल को छेड़ने वाले अफसर पर FIR

पुलिस द्वारा इस वारदात के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि दोनों युवक बेरोजगार थे। उन्हें पता था कि ऋषिपाल व उनकी पत्नी दोनों घर पर अकेले रहते थे। इसलिए ही उन्होंने यहां लूटपाट की योजना बनाई थी। दोनों को आज शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

यहां पढ़ें पूरी वारदात की कहानी 

नौ मई की रात को पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता की हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। एसपी कमलदीप गोयल व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा था। मृतक दंपती घर पर अकेले रह रहे थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना का कहर: आज 63 की जान गई, एक्टिव मामले हुए 40 हजार के पार

उनके दो बेटे हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्टोन क्रशर चलाते हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी थी। उसका परिवार सरस्वती कालोनी में रहता है। उस समय भी परिवार के लोगों ने जानकार पर ही वारदात किए जाने का शक जताया था। इसी दिशा में सीआइए वन ने तफ्तीश शुरू की थी। 72 घंटे में इस वारदात का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया। 

पुलिस से पूछताछ में बेरोजगारी की रट लगाते रहे दोनों कातिल 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रजत व हर्ष दोनों बेरोजगार थे। उन्हें पैसों की जरूरत थी। लॉकडाउन की वजह से काम भी नहीं मिल रहा था। इनमें से रजत मृतक ऋषिपाल के पड़ोस में रहता था। 

उसे पता था कि ऋषिपाल बैंक से सेवानिवृत्त हो चुका था और ब्याज का भी काम करता था। घर में पत्नी के साथ अकेला रहता था। उसके पास काफी पैसा होगा। रजत ने ही अपने दोस्त हर्ष को इस बारे में बताया। जिस पर दोनों ने उनके मकान में चोरी करने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में करोड़ों की ऑनलाइन धोखाधड़ी: हजारों लोग बने इस एप का शिकार

रात को दोनों छत के रास्ते के ऋषिपाल गोयल के मकान में घुसे। ऊपर का गेट खुला हुआ था। जब वह दोनों अंदर गए, तो स्नेहलता की आंख खुल गई। जिस पर उन्होंने रोड से स्नेहलता के सिर पर वार किया। वह नीचे गिर पड़ी।

इसके बाद तकिये से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इस दौरान ऋषिपाल की आंख खुली, तो आरोपितों ने उसके मुंह पर तकिया रखकर मार डाला। इसके बाद वहां से जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

तीन माह पहले रहने के आया था हर्ष

आरोपित हर्ष मूल रूप से कांसापुर रोड का रहने वाला है। बेरोजगार होने की वजह से उसका पत्नी के साथ विवाद रहता था। तीन माह पहले उसका पैसों की तंगी के चलते पत्नी से बहस हो गई थी। जिस पर वह दंपती के पीछे वाले मकान में किराये पर रहने लगा था। यही पर उसकी दोस्ती रजत से हुई थी। दोनों बेरोजगार थे और खर्चा चलाने के लिए उन्हें पैसे जरूरत थी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ