हिमाचल: कल से सिर्फ तीन घंटे खुलेंगी दुकानें, टामिंग हुई फिक्स- जानें सभी जिलों का हाल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कल से सिर्फ तीन घंटे खुलेंगी दुकानें, टामिंग हुई फिक्स- जानें सभी जिलों का हाल



शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। इस सब के बीच बीते कल प्रदेश सरकार द्वारा 10 मई से कोविड कर्फ्यू को और सख्त करने का ऐलान किया गया है। जिसके तहत सूबे में अब से मात्र 3 घंटे के लिए दुकानें खोली जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना से पति की मौत-किसी ने नहीं दिया कंधा, पत्नी ने खुद दी पति की चिता को मुखाग्नि

दुकानें खोलने का समय निर्धारित करने का अधिकार जिला प्रशासन के जिम्मे सौंपा गया था। जिसके संबंध में अब अपडेट्स भी सामने आने लगी हैं। ताजा अपडेट के तहत सूबे के अलग-अलग जिलों कब कब दुकानें खुलेंगी इसकी जानकारी सामने आने लगी है। जिसे आप नीचे लिस्ट में बिन्दुवार देख सकते हैं:- 

  • ऊना जिले में सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। डीएम ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
  • हमीरपुर में 10 मई से सुबह आठ बजे से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। जिला दण्डाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
  • कांगड़ा में सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। घर से एक व्यक्ति को बाहर निकलने की अनुमति होगी।
  • मंडी में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी। निर्माण कार्य जारी रहेंगे।
  • सोलन में सुबह आठ से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। सोलन सब्जी मंडी में सुबह पांच से दोपहर दो बजे तक ही कारोबार होगा। कर्फ्यू के बीच कामगारों को छुट्टी होने के बाद आधा घंटे की पैदल जाने की छूट होगी। 
  • शिमला मे सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।
  • सिरमौर में सुबह आठ से 11 बजे तक जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आपातकालीन स्थिति में ही निजी वाहन चल सकेंगे। शहर में होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालक सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे।
  • कुल्लू में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलेंगी। बस सेवा भी बंद रहेगी। हार्डवेयर की दुकानें भी बंद रहेंगी।
  • किन्नौर सुबह 9 से 12 बजे तक तक, चंबा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक, लाहौल स्पीति सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक और बिलासपुर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ