कर्फ्यू के बीच शिमला वासियों को थोड़ी राहत: छूट के बाद भी खुले रहेंगे ढाबे; ये काम भी होंगे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कर्फ्यू के बीच शिमला वासियों को थोड़ी राहत: छूट के बाद भी खुले रहेंगे ढाबे; ये काम भी होंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। इस सब के बीच बीते कल से सूबे में कोविड कफ्र्यू से जुडी हुई पाबंदियों को और अधिक सख्त कर दिया गया है। इस सब के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में रहने वाले लोगों को राहत देने वाली एक खबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप, गंदा वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी

डीसी शिमला आदित्य नेगी की ओर से तरफ से इन संबंध में जारी किए गए आदेशों के तहत शिमला जिले में कोरोना कर्फ्यू में छूट के तीन घंटों के बाद भी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे चलते रहेंगे। 

इन आदेशों के तहत जिले में जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए निर्धारित सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक की तीन घंटों के समय की बंदिश होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों पर लागू नहीं होगी। ये ढाबे, होटल व रेस्टोरेंट पर्यटन विभाग की ओर से जारी एसओपी के तहत संचालित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: टीचर ने पत्नी और मां पर किया तेज हथियार से अटैक, IGMC शिमला रेफर

इसके अलावा कृषि, बागवानी, पशुपालन,पुष्प उत्पादन व संबंधित गतिविधियां पूरी तरह संचालित होंगी। वहीं, सरकार की ओर से छह और नौ मई को जारी आदेशों के तहत जिन दुकानों, व्यावसायिक व निजी प्रतिष्ठानों को खुला रखने का निर्णय लिया है, उनमें काम होता रहेगा। औद्योगिक इकाइयां एसओपी के तहत काम करेंगी। सभी सरकारी व निजी निर्माण गतिविधियों को अनुमति होगी। घरेलू सहायक और वर्कर भी काम पर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10वीं कक्षा के लाखों छात्र प्रमोट, 30 मई तक करवा लें दाखिला, जारी हुए निर्देश

दवाइयों व स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इन सभी कामों के लिए संबंधित लोगों को आवाजाही की अनुमति होगी। वे इसके लिए निजी या अपने व्यक्तिगत वाहन में आवाजाही कर सकेंगे, लेकिन उन्हें परिवहन विभाग के एसओपी का पालन करना होगा। 

इस संबंध में विभिन्न हितधारकों, वर्करों व स्टाफ की ओर से प्राप्त शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू के दिशा-निर्देशों को स्पष्ट किया है। इस संबंध में जिला पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ