हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!


शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने पूरे प्रदेश में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा है। इस सब के बीच आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

 दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के चलते हिमाचल सरकार चार जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है। 

जानें किन चार जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन 

बतौर रिपोर्ट्स, अन्य राज्यों के साथ लगते कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और सोलन जिले में लॉकडाउन पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लिया है। 

शनिवार को पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन कर संक्रमित मरीजों की संख्या, अस्पतालों में दी जा रही सुविधाओं, ऑक्सीजन की उपलब्धता और सरकार की ओर उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर शुरू होगा सेंटरों में क्‍वारंटाइन; बाहर से आने वाले लोगों के लिए ये है व्यवस्था

इसके साथ ही उन्होंने राज्य में चल रहे टीकाकरण अभियान के बारे में भी जाना। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का फोन आया था, उन्हें मौजूदा स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी गई। केसों की संख्या, पॉजिटिविटी रेट, मृत्यु दर को लेकर चर्चा हुई। सीएम जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संकट की इस घड़ी में हिमाचल को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: 102 साल के स्‍वतंत्रता सेनानी को बहू-बेटे ने पीटा, वीडियो वायरल; एक्शन में प्रशासन

सीएम जयराम ने माना कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की मौत का एक मुख्य कारण उनका अस्पताल में देरी से पहुंचना और कोरोना के साथ अलग बीमारियों से ग्रसित होना है। उन्होंने कहा कि इस देरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण दिखते ही वो अपने नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में जाकर जांच करवाएं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ