जो शव को जल समधी नसीब हुई। दरअसल, भारी बारिश से खड्ड में अचानक बढ़े जलस्तर से अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा शव बह गया।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग शव को शमशान घाट तक पहुंचाने के लिए कियाणी खड्ड को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भारी बारिश के चलते खड्ड में जलस्तर बढ़ गया। मामला शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे पेश आया।
जलस्तर बढ़ने से घबराए लोगों ने किनारे की ओर भागकर अपनी जान बचाई, जबकि शव खड्ड में बह गया। ग्रामीण शव की तलाश में जुटे हैं। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि शव की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल
जानकारी के अनुसार गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोपहर बाद लोग व्यक्ति को दाह संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान हल्की बारिश भी शुरू हो गई। कियाणी खड्ड में दाह संस्कार किया जाना था। उस वक्त खड्ड में थोड़ा पानी था। लेकिन बारिश के बाद अचानक खड्ड में जलस्तर बढ़ गया और मुखाग्नि के बाद शव बह गया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks