यह भी पढ़ें: बुरी खबर: ब्लैक और व्हाइट के बाद येलो फंगस ने दी दस्तक, हैं दोनों से ज्यादा खतरनाक
बतौर रिपोर्ट्स, मामला ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव रामपुर से सामने आया है। वहीं, इस मामले का पता चलने के बाद प्रशासन ने इस निजी प्रैक्टिशनर के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया गया कि युवा कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत मामले को लेकर जब प्रशासन ने छानबीन शुरू की तो कई ऐसे तथ्य सामने आए जो सबके होश फाख्ता करने वाले थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः सुबह सवेरे पत्नी को बचाने के लिए जंगली सूअर से भिड़ गया पति, दोनों पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि यह प्रैक्टिशनर बिना किसी नाम, बोर्ड, डिग्री या रजिस्ट्रेशन के कई सालों से प्रैक्टिस कर रहा है। वहीं, हाल ही में संक्रमण के चलते दम तोड़ने वाले युवा मरीज की केस हिस्ट्री में यह खुलासा हुआ कि वह कई दिन से इसी निजी प्रैक्टिशनर से दवाई लेता रहा। जब हालात बेहद बिगड़ गए तो उसके बाद यह मरीज अस्पताल पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद इसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें: जयराम सरकार को कोरोना ने दी सद्बुद्धी: कम किए खर्चे तो नहीं लेना पड़ा कर्ज
युवक का अस्पताल में ही कोरोना टेस्ट करने पर उसके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई। संक्रमण के चलते युवा मरीज की मौत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच करने का फैसला लिया। जिसके बाद एसडीएम के साथ ड्रग इंस्पेक्टर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर आधारित टीम ने इसकी जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिहारी बना कातिल: 18 वर्षीय युवक को मार गिराया, मां-बेटी समेत 5 को पहुंचाया अस्पताल
शुरूआती जांच में ही हुए खुलासों से सभी के होश उड़ गए हैं। एसडीएम ऊना डॉक्टर निधि पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासनिक टीम ने इस झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम द्वारा इस व्यक्ति का चालान काटा गया है, जबकि इसके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धारा 18ए और 18 सी के तहत मुकद्दमा भी दर्ज किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks