हिमाचल: DC के दफ्तर पहुंचे देवता बोले- मंदिर बंद रहे तो गंभीर होंगे परिणाम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: DC के दफ्तर पहुंचे देवता बोले- मंदिर बंद रहे तो गंभीर होंगे परिणाम

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिली रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने सभी मंदिरों के कपाट को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि सरकार द्वारा मंदिर के पुजारियों को मंदिर में प्रवेश करने और पूजा करने की इजाजत दी गई है। इस सब के बीच कुल्लू जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बतौर रिपोर्ट्स, यहां के देवी-देवताओं को सरकार का फैसला कतई पंसद नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोविड रिपोर्ट आने से पहले ही कोविड हॉस्पिटल फरार हुआ मरीज

इसी कड़ी में देवताओं के मंदिर बंद रखने से नाराज बेंची पंचायत के मालीपथर के देवता शेला ब्रह्मा सोमवार को DC के द्वार पहुंचे। उपायुक्त के पास पहुंचकर उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति खासी नाराजगी जाहिर की। 


प्रशासन के द्वार देवता पहुंचने के बाद यहां मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। देवता ने गूर के माध्यम से सख्त लहजे में कहा कि कोरोना में देवी-देवताओं के मंदिर बंद नहीं होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्नल की बेटी से कहा- पैसे दे नौकरी लगवा दूंगा, ठग लिए 5.84 लाख रूपए

अगर देवताओं के मंदिर बंद रहे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। कोरोना महामारी को भी हम सभी देवी-देवता दूर करेंगे। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। 

इसके साथ ही देवता शेला ब्रह्मा ने कहा कि वह दशहरा में आना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें जगह प्रदान की जाए। देवता के कारदार रण सिंह ने कहा कि मंदिरों के बंद होने से देवता नाराज हो गए हैं। जिसके बाद देवता अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए उपायुक्त के पास पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ