लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों और धड़ाधड़ हो रही मौतों के बीच प्रदेश के लोगों को ये पाबंदियां कुछ ख़ास समझ नहीं आ रही हैं। इस पाबंदियों के उल्लंघन का ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में शर्मनाक हरकत: कोविड केयर सेंटर में लाश से लाखों की लूट, शिकायत दर्ज
जहां स्थित संगड़ाह उपमंडल के लुधियाना गांव में 62 साल के मेला राम ने अपने बेटे अमित कुमार की शादी के लिए धाम का एक आयोजन किया हुआ था। जिसमें लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
यहां पर डीजे व टेंट हाउस इत्यादि की तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि शादी की परमीशन 21 मई की ली गई थी, जबकि 20 मई की रात को ही यहां पर जश्न चल रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आएगी कोरोना की तीसरी लहर: सभी मेडिकल कॉलेज अलर्ट पर, बच्चे आएंगे चपेट में
इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद रात करीब 12:00 बजे डीएसपी शक्ति सिंह व एसडीएम विक्रम सिंह ने मौके पर पहुंच दबिश दी। उनके साथ ही ग्राम पंचायत के प्रधान वीरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद दूल्हे के पिता आरोपी मेला राम को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि शादियों में इस समय टेंट व डीजे इत्यादि को लगाने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। वहीं, नियमों के तहत केवल 20 लोग ही शादी में शिरकत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल ब्रेकिंग: 500 मीटर नीचे नाले में जा गिरा टिप्पर, तीन लोग हुए लापता; तलाश जारी
मौके पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम ने तुरंत ही डीजे सिस्टम के इलावा कुर्सियों व टेंट इत्यादि को सीज कर दिया, जिन्हें अगली कार्रवाई के लिए पुलिस के सपुर्द कर दिया है।
डीएसपी शक्ति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उचित कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना था कि हैरानी की बात है कि लोग अब भी नहीं समझ रहे है। टेंट व डीजे लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks