गौर रहे कि सूबे में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में 17 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, माना यह भी जा रहा है कि कर्फ्यू की अवधि को अभी आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोविड के बीच ब्लैक फंगस! जारी हुआ अलर्ट, आस-पड़ोस में फ़ैल चुका है
ऐसे में सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को अगले माह बिल का इकठ्ठा भुगतान करना पड़ेगा। इसी के मध्यनजर अब प्रदेश के बिजली विभाग द्वारा इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है।
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता मनोज पुरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत कोरोना कर्फ्यू के चलते शहर के विद्युत उपभोक्ताओं को अगले महीने विद्युत बिल का इकट्ठा भुगतान करना पड़ेगा।
यहां जानें बिल जमा करने की पूरी प्रक्रिया
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विभागीय वेबसाइट में उपभोक्ता को अपना बिल बनाने की सुविधा प्रदान की है, जिसके लिए उपभोक्ता www.hpsebl.in पर जाकर क्लिक करें।
इसके बाद वहां से बिल बनाने के लिए अपने 12 नंबर के उपभोक्ता आईडी को लिख करके अनेबल करने के साथ ही अपना नाम व इंस्टॉलेशन नंबर जांच लेने के बाद स्क्रीन पर उपर लिखे जनरल बिल में क्लिक करें और मीटर से सही रीडिंग देख कर डालें।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल पास बनवाकर गए दिल्ली, वहां से लाए लाखों का चिट्टा; पुलिस ने पकड़ा
या करते वक्त इस बात का जरूर से ध्यान रहे कि यह रीडिंग सही हो और पुरानी रीडिंग से कम ना हो। इसके बाद उपभोक्ता व्यू ऑप्शन में क्लिक करके अपना बिल देख सकते हैं और अंत में पे-बिल के ऑप्शन पर क्लिक करके यहां से बिल की अदायगी कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks