हिमाचल: ड्राइवर से छूटा पिकअप का कंट्रोल, सड़क पर पलटी- एक शख्स की मौके पर गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: ड्राइवर से छूटा पिकअप का कंट्रोल, सड़क पर पलटी- एक शख्स की मौके पर गई जान

सोलन। हिमाचल प्रदेश में कोविड कर्फ्यू का ऐलान कर रखा गया है। इसके बावजूद भी सूबे में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा अपडेट सोलन जिले के कंडाघाट से सामने आ रही है। 

जहां पर पेश आए सड़क हादसे में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक व्यक्ति पंजाब निवासी बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे को दिल्ली में नहीं मिला ऑक्सीजन, तो मोहाली ले गया पिता- पर नहीं बचा सका जीवन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ जिला के कंडाघाट में देहूचौकी के समीप एक पिकअप (HR55J-3538) अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप फोरलेन का कार्य करने वाली कंपनी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के CRPF जवान ने मारी खुद को गोली: पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गया जवान

इस दुर्घटना में ड्राइवर के साथ बैठे व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई। पिकअप वाकनाघाट से कंडाघाट की तरफ आ रही थी। मृतक की पहचान (52) सरवण सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पिकअप चालक की पहचान (21) रितिक निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ