हिमाचल: टैक्सी से बरामद की गईं नशीली दवा की शीशियां; ड्राइवर हुआ अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: टैक्सी से बरामद की गईं नशीली दवा की शीशियां; ड्राइवर हुआ अरेस्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशा और इसकी तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा नशा बचा हो जिसकी खेप हिमाचल प्रदेश में ना पकड़ी जाती हो। इसी कड़ी में ताजा अपडेट सूबे की राजधानी शिमला से सामने आ रही है। जहां पर एक टैक्सी ड्राइवर के पास से नशीली दवा की खेप बरामद की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 12 साल की बच्ची फंदे से झूल गई, बाथरूम में लटकी मिली

आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतौर रिपोर्ट्स, आरोपी जिला किन्नौर के कल्पा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसारे पुलिस की टीम ने आज सुबह उपनगर शोघी में कालका-शिमला हाईवे पर नाका लगा रखा था। नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी (HP01A-6953) को रोककर तलाशी ली तो नशीली दवा की 100 एमएल की 27 शीशियां बरामद हुईं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती गाडी का टायर फटा-सड़क किनारे पलटी, मौके पर ही चल बसा ड्राइवर

पूछताछ में बरामद दवा की खरीद को लेकर टैक्सी चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही उसके कब्जे से कोई बिल मिला। 

पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार निवासी तहसील कल्पा जिला किन्नौर को गिरफ्तार कर कार एवं नशीली दवा की शीशियां जब्त कर लीं हैं। एसपी मोहित चावला ने बताया कि बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में के जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ