हिमाचली किसानों के बचेंगे 30 हजार: बिजली बोर्ड ने मुफ्त कर दी ये सुविधा- उठाएं लाभ

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचली किसानों के बचेंगे 30 हजार: बिजली बोर्ड ने मुफ्त कर दी ये सुविधा- उठाएं लाभ

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों को एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, बिजली बोर्ड द्वारा तैयार की गई नई योजना से किसानों को हजारों रूपए की बचत होगी। 

इसके तहत जहां अबतक किसानों को सिंचाई पंप के लिए बिजली कनेक्शन लेने पर 30 हजार रूपए तक खर्च करने पड़ते थे । वहीं, अब सिंचाई पंप के लिए विद्युत बोर्ड मुफ्त में बिजली का कनेक्शन देगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने योजना तैयार की है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अरेस्ट हुई चिट्टेबाज महिला- खुद भी करती थी नशा और बेचती भी थी

यह कनेक्शन पाने के लिए अब सिंचाई पंप के लिए किसानों को मात्र विद्युत बोर्ड कार्यालय में आवेदन करना होगा। पंप तक बिजली पहुंचाने और कनेक्शन देने सहित खंभे लगाने का पूरा खर्च विद्युत बोर्ड उठाएगा। 

मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलने से जिले के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा। सिंचाई पंप के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन देने की पुष्टि विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल ने की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब अलर्ट: यहां हो रही 43 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुडी सारी डीटेल

उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर पंप के लिए मुफ्त बिजली कनेक्शन स्कीम तैयार की जा रही है। उपभोक्ताओं को नजदीकी विद्युत बोर्ड के कार्यालय में आवेदन करना होगा। 

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के पंप तक विद्युत तार पहुंचने और खंभे लगाने तक का खर्च विद्युत बोर्ड उठाएगा। मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलने से किसानों को राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ