'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'- बिजली बोर्ड ने थमा दिया 20 करोड़ 45 लाख का बिल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'- बिजली बोर्ड ने थमा दिया 20 करोड़ 45 लाख का बिल

सोलन। हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है कि मेरा मन बार बार एक गाना गाने का हो रहा है और वो गाना हिमाचल के कांगड़ा जिले स्थित एतिहासिक किले में फिल्माया हुआ- 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'। 

कुछ दिनों पहले मृत JEE को एसडीओ के पद पर प्रमोट करने के बाद अब बिजली बोर्ड ने एक बड़ा कारनामा करते हुए एक शख्स को 20 करोड़ का बिजली बिल थमा दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में किडनैप हुई किशोरी: उसकी मां बोली- मेरी बेटी की जान खतरे में है, बचा लो

दरअसल, प्रदेश के सोलन जिले से सामने आए इस ताजा मामले में बिजली बोर्ड की बड़ी चूक सामने आई है। यहां पर बोर्ड द्वारा एक मशरूम फर्म के मालिक को बीस करोड़ पैंतालीस लाख का बिजली का बिल थमा दिया गया है। 

बोर्ड के कर्मचारी नीद में सो कर काम करते

अब यह बिल देखने के बाद मशरूम फ़ार्म मालिक के रातों की नींद हराम हो गई है। मालिक ने आरोप लगाए है कि बोर्ड के कर्मचारी नीद में सो कर काम करते हैं। इस मामले के सामने के बाद बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: 81 वर्षीय बुजुर्ग को लगा दिया 10 लाख का चूना; ATM अपग्रेड के नाम पर धोखाधड़ी

वहीं, जब इस मामले में जब पर जब विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता से बात की तो उन्होंने बताया कि यह एक बड़ी चूक है जिसका निदान कल सुबह ही कर दिया जाएगा। 

अब ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि बिना देखे बिजली के इतने बड़े बिल कैसे दे दिए जाते हैं और आम जनता वैसे ही करोना के संकटकाल में परेशान हैं। ऐसे में इस तरह की चूक किसी भी व्यक्ति पर बेवजह का मानसिक दबाव बना सकती है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ