हिमाचल में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, मचा हड़कंप

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़: बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, मचा हड़कंप

चंबा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच बच्चों के लिए एक्सपायरी डेट न्यूट्रीशियन बांटने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सूचना मिलते विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों ही यह राशन बांटा गया और अभिभावकों ने जब राशन में अंकित डेट देखी तो वे हैरान रह गए। 

यह भी पढ़ें: आपदा में वोट बैंक का अवसर, हिमाचल के इन बुजुर्गों को 10 साल तक दो-दो हजार देगी कांग्रेस

न्यूट्रीशियन के पैकेट पर तिथि नौ जुलाई 2020 की है। इस तिथि से अगले छह महीने तक इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद इसे एक्सापयरी डेट घोषित कर दिया जाता है, लेकिन विभाग की ओर से इस राशन को वितरित कर दिया। गनीमत यह रही कि लोगों ने इस पैकेट की एक्सपायरी डेट को देख लिया। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम का खरा आदेश: 31 अक्तूबर तक किया ये काम तो संकोच नहीं कार्रवाई होगी

गौरतलब है कि नौनिहालों के लिए सरकार की तरफ से न्यूट्रीशियन का प्रावधान किया गया है। अब लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, दूसरी तरफ महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ