यह प्रदेश में अफीम की खेती को नष्ट करने की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई भी उसी क्षेत्र में की है, जहां दस दिन पहले की अफीम बरामद की गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचली शादी में नाटी डालना पड़ा महंगा, दूल्हे समेत 21 को हो गया कोरोना
अवैध खेती के कारोबारी अब सरकारी भूमि में पोस्त की बिजाई कर रहे हैं। पद्धर पुलिस ने चौहारघाटी की तरस्वाण पंचायत में बड़े पैमाने पर हुई अवैध खेती की भनक लगते ही घाटी की चढ़ाई की।
लगभग 17 घंटे तक चले इस सर्च अभियान में 66 बीघा से अधिक निजी और सरकारी रकबे में 15 लाख पोस्त के पौधे बरामद किए। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अफीम के पौधों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और यह कार्रवाई बीती रात करीब 1 बजे तक जारी रही।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी राशन वितरण के नियमों में हुआ बदलाव, रोज 50 लोगों को ही मिलेगा; जानें
वहीं इस दौरान इलाका पटवारी और पंचायत प्रधान भी मौजूद रहे। शालिनी अग्निहोत्री ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे से संबंधित या पुलिस से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतें जारी किए गए नंबर पर दें।
जो भी पुलिस को जानकारी देगा, उसकी जांच गुप्त रखी जाएगी। यदि लोग फोन पर जानकारी नहीं देना चाहते तो मंडी जिला पुलिस के फेसबुक अकाउंट पर भी मैसेज डालकर जानकारी दे सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप






0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks