हिमाचल: कोरोना संक्रमित की जान जाने के बाद देह मांगने लगे परिजन, हुआ हंगामा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कोरोना संक्रमित की जान जाने के बाद देह मांगने लगे परिजन, हुआ हंगामा

सोलन। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच रोजाना ढेरों लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में सूबे के सोलन जिले में कोरोना से मृत मरीज़ के शव के मांग को लेकर एक और हंगामा सामने आया है। घटना सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में देर रात कि है जहां परिजनों ने कोरोना से मरे मरीज़ का शव लेने के लिए जमकर हंगामा किया।

क्या है मामला:

दरअसल, सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना उपचाराधीन एक मरीज़ कि मौत हो गई जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव की मांग करते हुए वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों एवं डॉक्टर सहित अस्पतालकर्मियों में जमकर बहस हुई। बाद में हालात बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्रशासन को सूचना दी, जिसपर कार्रवाई करते प्रशासन ने गृहरक्षकों को आपातकालीन कक्ष में भेज एवं परिजनों को समझाकर माहौल शांत किया।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत को भी हो गया कोरोना, हिमाचल प्रदेश जाने से पहले कराया था टेस्ट

इसके बाद में मृतक के शव को कोविड एसओपी के तहत अंतिम संस्कार किया गया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएस डॉ एस एल वर्मा ने बताया कि कोविड एसओपी के तहत परिजनों को शव नहीं सौंपा गया। कोरोना गाईडलाइन का पूर्णतया पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ